BREAKING NEWS
latest

728x90

header-ad

468x60

header-ad
देश विदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देश विदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नागदा- जैन सोश्यल ग्रुप एव एम आई गुप द्वारा 120 पौधे रौपे गए

NAGDA(MPNEWS24)। विगत कई वर्षों से जीवदया मानवसेवा जैसे कार्यो को निरन्तर गतिशिल रखने वाली सस्था जेन सोश्यल ग्रप एव महावीर इन्टरनेशनल गुप द्वारा बडे पेमाने पर तपस्या निमित वृहद पोधारोपण करके नगर मे एक नई प्रेरणा दी। गुप उर्जावान अध्यक्ष शरद जैन एव सचिव मनीष चपलोत ने बताया कि पोधारोपण कार्यक्रम श्रीमती रसीला काठेड की सिद्वितप एव धर्मचक्र निमित राजेन्द्र कुमार काठेड परिवार द्दारा लगभग 120 पोधे जो कि टी गार्ड सहित महिदपुर रोड स्थित दादावाडी परिसर मे लाभार्थी परिवार सहित कई मुख्य अतिथियो के कर कमलो द्वारा पोधे रोपे गये कार्यकर्म के पुर्व प्रभु के श्री चरणो मे किया दिप प्रवज्जलीत ग्रप द्वारा मचासिन अतिथि एसडीएम पुरुषोतम कुमार, सीएसपी मनोज रत्नाकर, थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, तहसीलदार आरके गुहा, मुनपा अधिकारी अशफाक खान, नोडल अधिकारी बसंत रधुवशी, राजेश धाकड, भवरलाल बोहरा, सुरेन्द्र काकरिया, सुनील सकलेचा एव लाभार्था परिवार का सम्मान किया गया। सम्मान के पुर्व अतिथियो द्वारा उदबोधन मे लाभार्था परिवार के सोजन्य से ग्रुप के बेनरतले जो पोधारोपण किया जा रहा है वह प्रकृति का सतुलन बनाये रखने मे कही ना कही अपनी अहम भुमिका यह पोधे भी निभायेगे एव श्रीमती काठेड की तपस्या की अनुमोदना भी करी और साधुवाद दिया। वही शरद जैन ने कहा कि झ्न पोधो की पुर्ण रूप से देखबाल हेतु माली भी रखा जो नियमित ध्यान देगा यह थे उपस्थित इस अवसर पर राजेश गेलडा, मनीष सालेचा व्होरा, मनोज वागरेचा, नरेन्द्र कोठारी, मनोज ओरा, राजेश मेहता, चिमन काठेड, उंमग मुरडिया, पुरूषतम पुरोहित, मुकेश घोका, ऋषभ वागरेचा, संजय कोठारी, हर्षित नागदा, शीतल गेलडा, रेखा व्होरा आदि सदस्य उपस्थित थे। आभार ग्रुप सचिव मनीष चपलोत द्वारा माना गया।

नागदा- ठेका श्रमिकों के समर्थन में उतरी महिला सामाजिक कार्यकर्ता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

NAGDA(MPNEWS24)। कोरोना संक्रमण काल में लाॅकडाउन के बाद से ही स्थानिय उद्योगों में ठेका श्रमिकों को कार्य पर नहीं रखा जा रहा है। इस मुद्दे सहित अन्य बिन्दुओं को लेकर महिला सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता तौमर ने पाॅंच सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा तथा ठेका श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। क्या है मामला ग्रेसिम उद्योग के ठेका श्रमिको को पुनः कार्य पर रखने की मांग को लेकर आज सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता तोमर ने अपने साथियो व ठेका श्रमिकों के साथ कलेक्टर उज्जैन एवं एसडीएम नागदा के नाम एक तहसीलदार आरके गुहा को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नागदा में ग्रेसिम उद्योग में लगभग 3500 ठेका श्रमिक कार्य करते है। जो श्रमिक वर्षो से ग्रेसिम उद्योग में कार्य कर रहे है वर्तमान में उद्योग समूह द्वारा ठेका श्रमिको को कार्य पर नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण इनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है व कार्य नहीं मिलने के कारण उन लोगो के सामने भुखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोरोना लाॅकडाउन के बाद उत्पन्न हुई स्थिति श्रीमती तोमर ने बताया कि कोरोना काल में 22 मार्च को कोविड-19 के कारण पुरे देश में लगे लाॅकडाउन के कारण सभी उद्योगो ने कार्य बंद कर दिया था। इसी प्रका ग्रेसिम उद्योग ने भी अपनी क्षमता से कम कार्य कर रहा था। अनलॉक लागु होने के बाद ग्रेसिम उद्योग ने अपना कार्य प्रारम्भ कर पुनः उत्पादन करने लगे। वर्तमान में कलेक्टर द्वारा उद्योग को 100 प्रतिशत सुचारू रूप से चालु करने की अनुमति दे दी है। बावजूद इसके उद्योग अपनी मनमानी व हठधर्मिता पर आमादा है और ठेका श्रमिको को कार्य पर नहीं रखा जा रहा है। जिससे ठेका श्रमिक पर बेरोजगारी का खतरा उत्पन्न हो गया है और ठेका श्रमिको को अपना गृहस्थी चलाने एवं अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे है। इन बिन्दुओं के निराकरण की मांग की ज्ञापन में मांग की गई कि लाॅकडाउन लगने के पहले से उद्योग में कार्यरत समस्त ठेका श्रमिको को ग्रेसिम उद्योग में पुनः कार्य पर रखा जावे। सभी ठेका श्रमिको 18 मई से पुनः कार्य पर रखे जाने के बीच की सम्पूर्ण अवधि का पूर्ण वेतन दिलवाया जावे। ठेका श्रमिको पर उनकी क्षमता से अधिक कार्य करवाने हेतु दबाव न बनाया जावे। किसी भी ठेका श्रमिक के विरूद्ध उद्योग प्रबंधक द्वारा बदले की कार्यवाही न की जावे। स्थानीय ठेकेदारो एवं स्थानीय श्रमिको को उद्योग में कार्य की प्राथमिकता दी जावे। उन्होंने कहा कि यदि उपरोक्त मांगे नहीं मानी गई एवं ठेका श्रमिको के साथ इसी प्रकार अन्याय हुआ तो ठेका श्रमिको के हितो के लिये हमें आंदोलन करना पड़ेगा। जिसके लिये प्रशासन जिम्मेदार होगा। यह थे उपस्थित इस अवसर पर श्रीमती तौमर के अलावा, एडवोकेट शैलेन्द्रसिंह चैहान, डॉ. प्रमोद बाथम, डॉ. शंकर गुर्जर, रमेशचन्द्र गौतम, पूर्व पार्षद दिनदयाल चुकरी, सुन्दरबाई, रतनसिंह, ममता, सुरजबाई, सम्पतबाई, रामकन्या बाई, राजेन्द्रसिंह, घनश्याम, श्यामलाल आदि उपस्थित थे।

नागदा- डाॅ. रेड्डी होंगे सम्मानित

NAGDA(MPNEWS24) । देश की प्रतिष्ठित आईएमआरएफ संस्था द्वारा शहर की शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राणिविज्ञान के प्राध्यापक डाॅ. भास्कर रेड्डी को आज शिक्षक दिवस के अवसर पर श्रेष्ठ शिक्षक-2020 से सम्मानित किया जाऐगा। यह आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से 5 सितंबर शाम 5 बजे होगा। ज्ञात हो कि डॉ. रेड्डी के लगभग 100 से ऊपर शोध पत्र देश एवं विदेश पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुका है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें 1992 में उन्हें युवा वैज्ञानिक से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त वे टेनिस और बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर एक गोल्ड मेडल और 5 कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर शहर के एथलीट, एवं राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी जूलियस चाको एवं महाविद्यालय के परिवार ने डॉ. रेड्डी को बधाई प्रेषित की है।

नागदा- पथ पर विक्रेताओं को फोन-पे पर मिलेगा कैशबैक

NAGDA(MPNEWS24) । नगरपालिका द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पथ पर विक्रय करने वाले सत्यापिक हितग्राहियों को डिजीटल पैमेंट से जुडने के लिए पेमेंट एग्रीगेटर फोन-पे के माध्यम से हितग्राहियों के यूपीआई जनरेट किए जा रहे है। यूपीआई जारी होने के बाद हितग्राहियों को कैशबैक की सुविधा प्राप्त होगी साथ ही आसानी तरीके से वह लेनदेन कर सकेेंगे। सीएमओ मो. अशफाक खान ने समस्त पात्र पथ विक्रेता हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक अपना यूपीआई जनरेट कर शासचन की योजना का लाभ लेे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर सुनिधि योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही को 10 हजार का ऋण एक वर्ष के लिए बिना ब्याज के बैंक के माध्यम से दिया जाएगा। यदि हितग्राही अपने ऋण की किस्त यूपीआई प्लेटफार्म के माध्यम से अदा करता है तो उसको कैशबैक का लाभ मिलेगा।

नागदा- जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद में 16 मोबाइल जरूरतमंद छात्राओं को प्रदान किये गये

NAGDA(MPNEWS24)। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद में प्राचार्य डाॅ. केबी गुप्ता द्वारा बताया गया कि विद्यालय मंे अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को कोविड 19 महामारी की बजह से आॅनलाइन अध्ययन करवाया जा रहा है। विद्यालय के कुछ छात्र, छात्राऐं जो कि बहुत गरीब तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के है उनके पास आॅन-लाइन कक्षा में भाग लेने हेतु कोई साधन नहीं है। जिससे उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे विद्यार्थियांे हेतु विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. गुप्ता ने सुल्तानसिंह शेखावत पूर्व केबीनेट मंत्री, मध्य प्रदेश शासन से अनुरोध किया कि वे इन विद्यार्थियों की आॅनलाइन पढाई हेतु मोबाइल अथवा कम्यूटर प्रदान करवाये जायें। जिसके बाद मात्र तीन दिनों के भीतर ही श्री शेखावत, द्वारा बिरलाग्राम की एक संस्था द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद के विद्यार्थियों हेतु डेल कम्पनी के 5 डेस्कटाॅप कम्यूटर प्रदान किये गये थे इसी प्रकार शुक्रवार को विद्यालय की छात्राओं को 16 सेमसंग कंपनी के ऐन्ड्रायड मोबाइल प्रदान किये गये जिसमें से 2 प्रभा गैस ऐजेन्सी खाचरौद, 2 गोपाल उपाध्याय, पत्रकार स्वदेष, महिदपुर रोड, पालक भूपेन्द्रसिंह राठोड, ग्राम सगवाली, 1 विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. केबी गुप्ता द्वारा एवं 10 मोबाइल एक प्रायवेट संस्था नागदा द्वारा प्रदान किये गये। जिसके बाद विद्यालय के प्राचार्य द्वारा श्री शेखावत एवं समस्त दान दाताओं को धन्यावाद ज्ञापित किया गया।

नागदा- इसी सप्ताह खिलेंगे किसानो के चेहरे, मिलेगी सर्वाधिक बीमाराशि - शेखावत



 Nagda(mpnews24)।   पूर्व विधायक दिलीपिंसंह शेखावत ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नागदा-खाचरौद तहसील के लगभग 26 हजार किसानों को वर्ष 2019 में सोयाबीन की अनावरी का बीमा की राशि 142 करोड़ रूपये मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार दिलायेगी।

शेखावत ने कहा कि वर्तमान विधायक को अब नौटंकी बंद कर देना चाहिये क्योंकि विगत वर्षो में नागदा-खाचरौद विधानसभा में वर्ष 2019 में करीब 90 इंच से ज्यादा वर्षा हुई थी लेकिन मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को उनकी सोयाबीन की फसल का नुकसानी का उचित मुआवजा भी नहीं दिलवा पाऐ। वर्तमान में भी जो बीमा किसानो को मिल रहा है वह इसलिए मिल रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का अंशदान जो कमलनाथजी को 2200 करोड़ देना था वह मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किया गया।
शेखावत ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार होती थी उस वक्त अनावरी का मापदंड पूरी तहसील में अगर ओले गिरते थे या पूरी तहसील में नुकसानी होती थी तो बीमा का हकदार किसान होता था। भाजपा की सरकार ने पहले प्रत्येक हल्के को और अब प्रत्येक खेत को इकाई माना है। भाजपा सरकार चाहती है जिसका नुकसान हुआ है उसे लाभ अवश्य मिले।

शेखावत ने कहा कि 90 इंच वर्षा होने के बाद भी वर्तमान विधायक मुआवजा नहीं दिला पाए। लेकिन हमने 53 इंच वर्षा पर भी 45 हजार किसानो को 70 करोड़ से ज्यादा की राशि दिलवाई। जनता को बरगलाना आता है। कर्ज माफ करा नहीं सके, झूठे प्रमाण पत्र बांट कर नौटंकी की गई। कभी सिंचाई का रकबा बढ़ाने की मांग की, क्षेत्र में डेम या तालाब बनवा नहीं पाए, उचित सिंचाई के लिए बिजली व्यवस्था कांग्रेस सरकार में करवा नहीं पाए। इसलिये झुठी वाहवाही लेने का प्रयास मत करो। यह किसान हितैषी भाजपा सरकार का किसान हित में अच्छी नीतियों का परिणाम है कि लगातार किसान के हित में निर्णय होते रहे है।