BREAKING NEWS
latest

728x90

header-ad

468x60

header-ad
News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नागदा - प्रशासनिक अधिकारियों ने किया थोक पटाखा विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण



Nagda(mpnews24)।   गुरूवार को अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आकस्मिक रूप से थोक पटाखा विक्रेताओं के गौदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा गोदाम पर सुरक्षा संसाधनों की जानकारी ली तथा थोक विक्रेताओं को शासन के नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री गोस्वामी, सीएसपी श्री रत्नाकर, मण्डी थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा एवं राजस्व विभाग की टीम चावडा फायर वक्र्स एवं सांवरिया फटाका थोक पटाखा विक्रेताओं के गोदाम पर पहुॅंचे। अधिकारिगण ने पटाखा गोदाम पर घटना-दुर्घटना होने पर क्या सुरक्षा प्रबंध है इसकी जानकारी संचालकों से ली तथा उन्हें हिदायत दी कि शासन के नियमों का हर हाल में पालन करें तथा सुरक्षा के सभी इंतजाम पटाखों के विक्रय के दौरान रखे जाऐं। जांच कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन भी राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा बनाया गया जिसे जिला प्रशासन को प्रेषित किया जावेगा।

श्री शिवदुर्गा मंदिर पर आज भव्य महाआरती का आयोजन नवमी पर 11 हजार दीपों से सजेगा मंदिर प्रांगण



Nagda(mpnews24)। दुर्गापुरा स्थित श्री शिवदुर्गा विकास समिति की संरक्षक श्रीमती कौशल्यादेवी रघुनाथसिंह ठाकुर (बब्बु सरकार) के द्वारा एक लाख रूपये कि लागत से हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया है। जिसके उपलक्ष्य में मंगलवार को मंदिर पर भव्य महाआरती का आयोजन रखा गया है। महाआरती के इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह गुर्जर शिकरत करेंगे। सांय 7 बजे होने वाली महाआरती में बतौर विशेष अतिथि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, समाजसेवी जीवनसिंह गुर्जर व अन्य समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
21 सौ दीपों से सजाया मंदिर
नवरात्रि के प्रथम दिवस मंदिर परिसर को 21 दीपों से सजाया गया। इसी प्रकार यहाॅं पर प्रतिदिन 251 दीप की बढत को नियमित रूप से विशेषकर नवमी पर 11 हजार दीप प्रज्जवलित किये जावेंगें। समिति पदाधिकारियों ने शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संध्या के समय श्रमदान कर महाआरती का लाभ लेवें।

नागदा - माॅं चामुण्डा का मंदिर एक बार फिर हुआ जलमग्न, नवरिात्र पर लग रहा भक्तों का तांता प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने चंबल तट पहुॅंचे नगर पुलिस अधीक्षक



Nagda(mpnews24)।    रविवार की देर शाम को शहर एवं केचमेंट एरिये में हुई झमाझम बारिश के बाद चंबल नदी का जल एक बार पुनः अपने पूर्ण वेग के साथ बह रहा है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर माॅं चंबल ने भी माॅं चामुण्डा का जला अभिषेक सोमवार को किया। चंबल के बढे जलस्तर के चलते सोमवार को पानी मंदिर से होकर गुजर रहा था। जिसके चलते मंदिर के सेवकों द्वारा माॅं चामुण्डा के दर्शन हेतु आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए समीप स्थित छोटी पुलिया पर ही माॅं का दरबार सजा रखा था। नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन दिनभर भक्तों का तांता मंदिर पर लगा रहा तथा श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन किए।

भक्तों का लगा तांता
नवरात्रि पर्व के चलते माताजी के दर्शन हेतु भक्तों का सैलाब प्रतिदिन उमड रहा है। सोमवार को भी श्रृद्धालु माॅं चामुण्डा के दर्शनार्थ चंबल तट पर पहुॅंचे तथा उन्होंने माॅं चामुण्डा का पूजन-अर्चन किया। नवरात्रि में नो दिनों तक ही प्रतिदिन माॅं के भक्तों का तांता यहाॅं लगा रहता है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं जायजा
रविवार को केचमेंट एरिया एवं शहर में हुई बारिश के बाद चंबल नदी का जलस्तर बढने की जानकारी लगने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर ने चंबल तट पहुॅंच कर मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅं पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले माताजी की प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया। श्री रत्नाकर ने जल स्तर बढने के चलते श्रृद्धालुओं के लिए बैरिकेटिंग आदि किए जाने के भी निर्देश दिए जिससे की किसी भी प्रकार की कोई घटना-दुर्घटना न हो।

नागदा - हाथरस में देश की बेटी के साथ की गई दरिंदगी के विरोध में अभिभाषक पहल मंच ने दिया ज्ञापन आरोपीयों को कडी से कडी सजा दिए जाने की मांग की



Nagda(mpnews24)।   अभिभाषक पहल मंच नागदा इकाई के तत्वाधान में अभिभाषकों ने हाथरस में देश की बेटी के साथ आरोपीयों द्वारा की गई दरिंदगी के विरोध में तथा आरोपीयों को कडी से कडी सजा दिए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन नायब तहसीलदार श्रीमती सलोनी पटवा को सौंपा।

प्रेषित ज्ञापन में अभिभाषक पहल मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्पूर्ण देश में महिलाओं के प्रति हो रहे (लैंगिक अपराधों) में आये दिन बढोतरी होती जा रही है। वर्ष 2013 में दिल्ली में निर्भया काण्ड हुआ उसके पश्चात महिलाओं के प्रति हो रहे लैंगिक अपराधों के सम्बंध में कानून बनाये गये, लेकिन उसके पश्चात भी महिलाओं के प्रति अपराधों पर अंकूश नहीं लगे।

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के गांव भुलगढी में 19 वर्षिय बालिका के साथ आरोपीयों द्वारा 14 सितम्बर को जघन्य अपराध कारित किया गया, जिसमें पिडिता के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया तथा उसकी रीढ की हड्डी तोड दी गई व जीभ काट दी गई। इस प्रकार आरोपीगण द्वारा पीडीता के साथ अमानवीय एवं जघन्य अपराध किया गया। पिडिता की 29 सितम्बर को घटना के फलस्वरूप मृत्यु हो गई। आरेापीगण द्वारा जो जघन्य अपराध किया गया है, उसकी अभिभाषक पहल मंच नागदा इकाई घोर निन्दा करती है तथा आरोपीयों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही एवं विचारण कर कडी से कडी से सजा की मांग करता है ताकि भविष्य में महिलाओं के प्रति होने वाली घटनाओं को रोका जा सके तथा कठोर कानून बनाये जाने की अपील करता है। जिससे ऐसी घटनाऐं सम्पूर्ण भारत वर्ष में ना हो सके।

ज्ञापन में अभिभाषक पहल मंच के समस्त सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मांग की गई कि महिलाओं की सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जावे कि कोई व्यक्ति महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का कोई अपराध कारित ना कर सके और उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई घटना की पुनरावृत्ति ना हो तथा महिलाओं को सुरक्षा तत्काल उपलब्ध कराई जावे।

यह थे उपस्थित
ज्ञापन देते समय अभिभाषक अब्दूल पठान, संध्या गोखले, फरीद खान, सुश्री रीना सुयल, कांता सरोज, आदित्यसिंह तंवर, शकेब एहमद, श्रीमती प्रीति जैना श्रीमाल, सुशीला पाल, स्मिता कुमार, श्रीमती माधुरी रघुवंशी, जगतसिंह तिरवार, कृष्णा निषाद, पूर्वी शर्मा, जितेन्द्र सुनेरी, रितेश तिवारी, अजय जूनवाल, एसके साहू, जेपी वाडिया, नाहरू खान, जफर उस्मानी, नदीम कुरैशी, आदित्य उपाध्याय, विष्णु चैहान, प्रेम चावडा, कुतुबुद्दीन कुरैशी आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन सुश्री रीना सुयल ने किया एवं जानकारी अभिभाषक पहल मंच जिला सहसंयोजक राजकुमार मिमरोट एडवोकेट ने दी।

नागदा - पूर्व नपाध्यक्ष मालवीय ने एक हजार ठेका श्रमिकों को प्रदान की खाद्यान्न कीट कम्युनिटी हाॅल में हजारों श्रमिकों ने एकत्रित होकर प्राप्त की सामग्री, भाजपा नेता भी थे उपस्थित



Nagda(mpnews24)।   कोई कह रहा है कि महामारी के नियमों का उल्लंघन कर दिया, कोई कह रहा है कि इन्हें कोरोना संक्रमण की फीक्र नहीं, लेकिन एक शख्स जिसे करीब मजदूरों के पेट की आग की फीक्र सता रही थी वह इन सब बातों को दरकिनार कर अपने स्वयं के व्यय पर हजारों ठेका श्रमिकों को खाद्यान्न सामग्री कीट बांटने के लिए आगे आया है। जबकि उन्हीं की पार्टी के ऐसे कई जनप्रतिनिधि हुए है जिन्होंने पाॅंच वर्षो तक सत्ता की मलाई खाई लेकिन जब शहर के नागरिकों के लिए कुछ करने की बारी आई तो वह घरों में दुबक गए। लेकिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय जिन्हें उन्हीं की पार्टी के लोग हाशिये पर पहुॅंचाने में लगे हुए है ने अपनी दृढ इच्छाशक्ति के बल पर ग्रेसिम उद्योग की हठधर्मिता का शिकार 3500 ठेका श्रमिकों की मदद के लिए आगे आए हैं तथा उन्हें 500 रूपये लागत की खाद्यान्न कीट प्रत्येक श्रमिक को प्रदान कर रहे है। ऐसे ही 1000 के लगभग ठेका श्रमिकों को बुधवार को मालवीय द्वारा खाद्यान्न कीट का वितरण नगर पालिका के कम्युनिटी हाॅल में किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में लगभग 1500 से 2000 लोग उपस्थित होने की जानकारी मिली है।
नागदा में उद्योग समूह द्वारा श्रमिकों के साथ की जा रही नाईंसाफी पर सब नेता बडे-बडे दावे करके मगरमच्छ के आंसु बहा रहे थे ऐसे समय में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मालवीय उनके लिए मसीहा के रूप में आकर खडे हुए। ठेका श्रमिकों के चुके-चुल्हे की समस्या पर ध्यान देते हुए लगभग 3 हजार पैकेट बांटने का संकल्प लेकर नागदा नगर में भामाषाह के रूप में स्थापित हुए। कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष सज्जन शेखावत, राजेश धाकड, महेश व्यास, धर्मेश जायसवाल, विजय पोरवाल, हरीश अग्रवाल, दिनदयाल चुकरी, प्रकाश जैन आदि उपस्थित थे।

श्रमिकों की मदद का उठाया बीडा
ज्ञातव्य है कि ग्रेसिम उद्योग समुह द्वारा पिछले दिनों बहुत से श्रमिकों को नौकरी पर नहीं लिया तथा बहुत से अधिकारियों को नौकरी से बाहर भी कर दिया। जिसके चले कई श्रमिकों के परिवार भूखों मरने की स्थिति पर आ गए और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि कुछ श्रमिक आत्महत्या भी कर सकते है। श्रमिकों को राजनीति से ज्यादा आर्थिक सहयोग की जरूरत इस लाॅकडाउन व छटनी के दौरान थी। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इन श्रमिकों की चिंता नहीं पाली। तीन हजार श्रमिकों पर लगभग 15 हजार आश्रित लोग थे जो कि भूखों मरने की स्थिति में ऐसे समय में पूर्व नपाध्यक्ष मालवीय द्वारा महती भूमिका निभाते हुए नगर पालिका कम्युनिटी हाॅल में तीन हजार श्रमिकों को एकत्रित कर खाद्यान्न सामग्री के पैकेट बांट दिए। मालवीय के इस काम से एक और पिडित जनता में व नगर में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही वहीं स्थापित जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा को प्रभावित करते हुए उनके चिडा रही है।

कल तक बांधा करते थे तारीफों के पूल, अब कर रहे विरोध
मालवीय द्वारा ठेका श्रमिकों को प्रदान की जा रही खाद्यान्न कीट वितरण कार्यक्रम को लेकर उन्हीं की पार्टी के कुछ लोगों द्वारा कोरोना काल में इसे नियमों का उल्लंघन निरूपित किया जा रहा है। जबकि यही लोग जब मालवीय सत्तासीन थे उनके गुणगान किया करते थे, लेकिन सत्ता जाते ही इन्होंने भी रंग बदल दिया तथा पूर्व नपाध्यक्ष मालवीय द्वारा किऐ गए इस शानदार कार्य में महामारी नियमों का उल्लंघन एवं अन्य नियमों की अवहेलना करने की बात कर रहे हैं लेकिन बीते दिनों अन्य नेताओं द्वारा लाॅकडाउन की जिस पर से धज्जियाॅं उडाई गई उसको लेकर उनके मुॅंह से आज तक एक शब्द नहीं निकला। ऐसे लोगों से अनुरोध है कि नियमों की और देखने के बजाए कभी श्रमिकों के परिवार के मुॅंह की तरफ भी देखें। नियम तोड कर यदि ठेका श्रमिकों के चेहरों पर खुशी आती है तो ऐसे नियम कई बार तोडे जा सकते हैं।

नागदा - नपाकर्मी की सेवानिवृत्ति पर स्वागत किया



Nagda(mpnews24)।   नगर पालिका परिषद कार्यालय में कार्यालय सहायक के रूप में विगत 40 वर्षो से अपनी सेवाऐं प्रदान कर रहे नपाकर्मी रमेशचन्द्र योगी द्वारा अपने सेवाकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति पर नगर पालिका कार्यालय में उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर भाईभीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि श्री योगी विगत 40 वर्षो से पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कार्यालय के कार्यो को संपादित करते आ रहे थे। उनकी सेवानिवृत्ती पर पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, कार्यपालन यंत्री गिरधारीलाल गुप्ता, आबिद अली, नोडल अधिकारी बसंतसिंह रघुवंशी, निलेश रघुवंशी, टाईम किपर रईस एहमद कुरैशी, कुशल पाल यादव, राकेश पंवार, ईश्वरलाल धनवानी, संगीता बैरागी, जितेन्द्र रघुवंशी, इन्दरसिंह डोडिया, प्रकाश मीणा, प्रकाश जैन, प्रवीण जैन, रामसिंह, श्री पटेल, बलराम चैहान, ललीतदास पंथी, जीवनसिंह कुशवाह, विजय निगम, आशीक भाई आदि ने पुष्पमालाओं से श्री योगी का स्वागत किया।

नागदा- सैतालिस लोगों को स्पाॅट फाईन कर मास्क लगाने की हिदायत दी

 



Nagda(mpnews24)।   अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी के निर्देश पर कोराना महामारी की रोकथाम के लिए टीम का गठन कर प्रतिदिन मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर स्पाॅट फाईन किया जा रहा है। इसी कडी में बुधवार को पुराने बस स्टेण्ड पर मंडल संयोजक आदिम जाति बीएल परमार, राजस्व निरीक्षक रतनलाल डामोर एवं नपा कर्मचारियों द्वारा मास्क का उपयोग नहीं करने वाले 47 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन किया गया। कार्रवाई के दौरान नपा कर्मचारी बाबुलाल मीणा, शरद साहु, गोपाल मीणा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

कांग्रेस नेताओं ने किया अधिकारियों का स्वागत
कोरोना संक्रमण काल में अपनी परवाह किए बगैर शहर के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे अधिकारियों का बुधवार को पुष्पमालाओं से स्वागत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध स्वामी ने किया। इस अवसर पर बंटी गुर्जर, संदीप चैधरी आदि उपस्थित थे।

नागदा- सेन समाज की कार्यकारिणी घोषित, देवेन्द्र सेन अध्यक्ष बने

 


Nagda(mpnews24)।   मंगलवार को सेन समाज नागदा की आवश्यक बैठक नारायणी माता मंदिर ओझा काॅलोनी पर आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष देवेन्द्र रामसहाय सेन को मनोनित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश गोपीलाल वर्मा, सचिव निलेश मुरारीलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष तेजपाल कन्हैयालाल सेन को नियुक्त किया गया। बैठक में शिवप्रसाद सेन, बुद्धीप्रकाश सेन, संतोष राजोरिया, मुरारीलाल वर्मा, कैलाश वर्मा, निरंजन सेन, सुनील सेन, सुभाष सेन, अजय वर्मा, संजु वर्मा, महेश सेन, ललित वर्मा, सुरेश वर्मा एवं समस्त सेन समाजजन उपस्थित थे।

नागदा - माताओं, बहनों के साथ हो रहे जघन्य अपराध भाजपा के चरित्र को दर्शाते है - स्वामी



Nagda(mpnews24)।   हिन्दु धर्म ही नहीं विश्व के हर धर्म व समाज में माताओं, बहनों को देवी स्वरूप का दर्जा दिया गया है जब माताओं, बहनों के साथ हाथरस जैसे जघन्य अपराध होते है तो देश के आमजन मानस को झकझोर कर रख देते है और उस पर सत्ता में बैठे नेताओं की चुप्पी आक्रोश को बढाने का काम करती है। राम राज्य की बाते कर सत्तासीन हुई नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार के शासन में बुलन्द हो रहे अपराधियों के हौसलों पर मौन बैठी हुई है जो अपराधियों को संरक्षण दे रहा है।

यह बात जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने उत्तरप्रदेश के हाथरस में देश की बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार व जघन्य हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा योगी आदित्यनाथ के पुतला दहन आंदोलन के दौरान कहीं।

रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार, भाजपा की संस्कृति और चरित्र उजागर
स्वामी ने कहा कि दुर्भाग्य है इस देश का कि जिन लोगों के हाथ में केन्द्र व उत्तरप्रदेश की सत्ता की बागडोर है वो महिलाओं पर आये दिन घटित हो रहे अपराधों पर गंभीर नहीं है। एक बेटी के साथ इस तरह का जघन्य अपराध होता है और उसे दबाने के लिए नपुंसक शासन, प्रशासन बेटी को न्याय दिलाना तो दुर रात के अंधेरे में उसका अंतिम संस्कार कर देते है जबकि हिन्दू धर्म में सूर्य अस्त के बाद अंतिम संस्कार निषिद्ध है। यह घटना भाजपा की संस्कृति और चरित्र को दर्शाता है।

इस्तीफा दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री - सोलंकी
पीसीसी सदस्य अनोखीलाल सोलंकी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तिफा देना चाहिए जब तक हाथरस की बेटी व उनके परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता पुरा देश उनके साथ उनके इस दुखः में खडा है।

इन्होंने किया संबोधित
प्रदर्शन को शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, ओमप्रकाश मौर्य, जगदीश मिमरोट, दिनेश ररोतिया, साबीर पटेल, आशीष जैन, शैलेन्द्रसिंह चैहान आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर लोकेश चैहान, भेरूलाल चावडा, साईराम सेन, सब्दर टांक, जीतु कुशवाह, नितेश गुर्जर, संदीप गुर्जर, अनिश खान, भुपेन्द्र टटावत, सुनील गुर्जर, गौरव गुर्जर, राजेश नाथ, ईश्वर सोलंकी आदि उपस्थित थे।

नागदा - स्नेह द्वारा एडिप योजना के तहत 31 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण



Nagda(mpnews24)।   लायंस ऑफ नागदा की स्थायी परियोजना एवं दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु कार्यरत संस्था स्नेह, सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संकुक्त तत्वाधान में 19 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण सूरज स्नेह परिसर में संपन्न हुआ।

स्नेह के परियोजना अधिकारी महेशचंद्र राठौड़ ने बताया की कोरोना के चलते विगत कई माह से दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण की कमी के कारण समस्या में थे। इस हेतु स्नेह संस्थापक पंकज मारू ने भारतीय क्रत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा केंद्र सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत दो दिवसीय परिक्षण एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर में 19 दिव्यांग हितग्राहियों कृत्रिम अंगों एवं केलिपर्स का वितरण किया गया।

इन सामग्रीयों का निरूशुल्क वितरण
शिविर में चयनित हितग्राहियों को वितरण शिविर के माध्यम से 2 कृत्रिम हाथ, 3 कृत्रिम पैर, 13 केलिपर्स प्रदाय किये गए। इसके साथ ही 13 दिव्यांगजनों का परिक्षण कर उन्हें 1 कृत्रिम हाथ, 4 कृत्रिम पैर, 8 केलिपर्स प्रदाय किये जाने हेतु चयनित किया।

आज होगा खाचरौद में परीक्षण
गौरतलब है कोरोना में जहाँ कई गतिविधियाँ रुक गयी है वंही संस्था स्नेह द्वारा निरंतर सेवा गतिविधिया कर दिव्यांगजनों के पुनर्वास का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्नेह के खाचरौद स्थित सेटेलाइट सेण्टर में आज दिव्यांगजनों का कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण एवं परिक्षण किया जा रहा है।

इनका रहा सहयोग
शिविर में स्नेह के संस्थापक पंकज मारू, स्नेह की निदेशक डॉ. नैना क्रिस्चियन, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम दिल्ली से डॉ. उमेश पी. एण्ड ओ, टेक्नीशन श्याम कपुर एलिम्को उज्जैन के अनुज धाकड़,  स्नेह के विपलव चैहान, चन्दन सिंह शर्मा, जीवेन्द्र बिसेन, दिनेश दस्लानिया ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

नागदा - भव्य श्याम जागरण व कीर्तन आयोजन से एकादशी की शाम हुई खाटू वाले के नाम सूरज सेठ मांगलिक परिसर में भव्य जागरण व खाटू श्याम मंदिर पर हुआ कीर्तन का आयोजन



Nagda(mpnews24)।   एक शाम-खाटू वाले के नाम, एकादशी के अवसर पर खाटू के श्याम बाबा को रिझाने के लिए नगर के श्याम प्रेमियों द्वारा भव्य जागरण व भजन प्रवाहकों द्वारा सामूहिक कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तिमय संगीत व भजन आयोजन से शहर भक्ति मय हुआ। निर्मल श्याम परिवार द्वारा भव्य भजन संध्या व जागरण का आयोजन सूरज सेठ मांगलिक परिसर में किया गया। वही श्याम बाबा के मंदिर मेहतवास पर भी भक्तो ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए। मांगलिक परिसर में आयोजित श्याम जागरण में बाबा का भव्य श्रृंगार व ज्योत दर्शन, अलौकिक दरबार, इत्र एवं पुष्प की अमृत वर्षा, छप्पन भोग लगाकर भजन गायक कमलेश काठा, नागेश्वर काठा, निखिल सोनी, नयन श्रीं राठौर एवं लखदातार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर भजनो व संगीत की सूंदर श्याम भजनो पर झूमकर श्याम भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। खाटू श्याम मंदिर पर बाबा का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। श्याम प्रेमियों ने देर रात तक भजन प्रवाहको की जुगल बन्दी का आनंद लिया व 12.15 बजे महा आरती की गई।



नागदा - अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना में शासन ने प्रदान की छूट पूर्व कर्मकार मण्डल अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत ने की लाभ लेने की अपील



Nagda(mpnews24)।   मध्यप्रदेश शासन में केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रहे मध्यप्रदेश कर्मकार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम नई दिल्ली के बीमा आयुक्त एमके शर्मा ने बीमा के सभी क्षेत्रिय निदेशकों, प्रभारी उपक्षेत्रिय कार्यालयों को बताया है कि अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का विस्तार और उसकी पात्रता शर्तो में छूट प्रदान की गई है। उक्त छूट 24 मार्च से 31 दिसम्बर 2020 के दौरान ही दी गई है।

श्री शेखावत ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 20 अगस्त को आयोजित अपनी 182वीं बैठक में अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को एक और वर्ष की अवधि अर्थात 30 जून 2021 तक के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया है। निगम ने उन बीमाकृत व्यक्तियों को जो कोविड-19 के कारण तालाबंदी के कारण बेरोजगार हो गए थे, लाभ प्रदान के लिए 24 मार्च से 31 दिसम्बर तक की अवधि के लिए योजना की पात्रता शर्तो में शिथिलता छूट प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।

श्री शेखावत ने बताया कि बीमाकृत व्यक्ति को अपनी बेरोजगारी से तुरंत पहले न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि हेतु बीमायोग्य रोजगार में होना चाहिए और बेरोजगारी से ठीक पूर्ववर्ती अवधि में कम से कम 78 दिनों का अंशदान तथा बेरोजगारी से पहले दो वर्षो में शेष तीन अंशदान अवधियों में से एक अवधि में कम से कम 78 दिनों का अंशदान दिया जाना चाहिए। पूर्व में इसमें चार अंशदान की पात्रता थी। इसी प्रकार पूर्व में बेरोजगारी के 90 दिनों बाद राहत का भुगतान देय का प्रावधान था जिसे शिथिल करते हुए 30 दिनों में देय किया गया है।
श्री शेखावत ने बताया कि बीमाकृत व्यक्ति का दावा उसके नियोक्ता द्वारा अग्रेषित किया जाना अब आवश्यक नहीं है। दावा सीधे शाखा कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है और नियोक्ता से दावे के सत्यापन का कार्य शाखा कार्यालय स्तर पर किया जाएगा। साथ ही दावे की आवती प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर बीमाकृत व्यक्तियों के बैंक खाते में भूगतान किया जाएगा। आधार का उपयोग बीमाकृत व्यक्ति की पहचान करने के लिए किया जाएगा। पूर्व में नियोक्ता के माध्यम से ही दावा प्रस्तुत किया जा सकता था।

उन्होंने बताया कि पिछली चार अंशदान अवधियों के दौरान औसत प्रतिदिन अर्जन के 50 प्रतिशत की सीमा तक राहत का भूगतान बेरोजारी के अधिकत 90 दिनों तक किया जाना है। पूर्व में 25 प्रतिशत की सीमा तक राहत का भुगतान होता था। जिसे अब शिथिल कर दिया गया है।

श्री शेखावत ने बताया कि इसी प्रकार कई बदलाव योजना में किए गए है जिनकी विस्तृत जानकारी भी उनसे प्राप्त की जा सकती है।

नागदा - शासकीय महाविद्यालय नागदा में स्वच्छता पखवाडा मनाया गया



Nagda(mpnews24)।   महिदपुर रोड स्थित शासकीय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है। इसी कडी में मंगलवार को महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाइर्ठ की गई।

कार्यक्रम मेें महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राकेश परमार, प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. सीमा झेरवार, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती उषा यादव डाॅ. वीणा पारिक, वासुदेव जटावन, डाॅ. सुनील प्रसाद, डाॅ. केके कुंभकार, प्रो. पूजा शर्मा, डाॅ. ईशा सोलंकी, अजय हाडा, श्रीमती रीता पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

नागदा - फीस को लेकर तीन दिनों में होगा निर्णय, एसडीएम द्वारा गठित दल ने की स्कूल प्रबंधन से चर्चा



Nagda(mpnews24)।   कोरोना संक्रमण काल में शहर में संचालित विभिन्न स्कूलों द्वारा विद्यार्थीयों के बिना स्कूल गए ही अत्यधिक फीस वसूले जाने की शिकायतें अनुविभागीय कार्यालय में मिलने पर एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने एक दल का गठन कर फीस के मामले का निराकरण किए जाने की पहल की है। एसडीएम द्वारा गठित दल द्वारा मंगलवार को विभिन्न स्कूलों का दौरा कर उनके प्रबंधकों से चर्चा की गई तथा उन्हें तीन दिवस का समय देते हुए फीस निर्धारण को लेकर निर्णय लेने की बात कही है। प्रशासन एवं स्कूल प्रबंधन के मध्य आगामी दो-तीन दिन में एक बैठक भी आहुत की गई है जिसमें फीस संबंधी मामले का निराकरण संभवतः हो जाऐगा।

क्या है मामला
मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में संचालित अग्रणी शिक्षण संस्थाऐं जिसमें आदित्य बिरला उद्योग समूह द्वारा संचालित तीन विद्यालय आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिरला सिनियर सेकेण्डरी स्कूल, आदित्य बिरला हायर सेकेण्डरी विद्यालय के अलावा फातिमा कान्वेंट विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थीयों से बिना स्कूल गए ही फीस की मांग किए जाने संबंधी कई शिकायतें स्थानिय अनुविभागीय कार्यालय में मिल रही थी तथा अभिभावकों द्वारा ज्ञापन आदि भी प्रेषित किए गए थे।

एसडीएम ने चार सदस्यीय बनाया जांच दल
एसडीएम श्री गोस्वामी ने मंगलवार को आदेश जारी कर चार अधिकारियों का एक दल बना कर उन्हें आदेशित किया है कि अभिभावकों द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत कर स्कूल फीस संबंधित मुद्दे उठाये गये हैं शासन के निर्देशासनुसार अशासकीय स्कूलों द्वारा केवल ट्यूशन फीस ली जाना है। ऐसे में अशासकीय स्कूलों की जांच हेतु तहसीलदार राजेन्द्र गुहा, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सनत व्यास, ब्लाॅक शिक्षा समन्वयक प्रणव द्विवेदी एवं संकूल प्राचार्य राधेश्याम तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि उक्त दल शासकीय स्कूलों से पिछले साल की ट्यूशन फीस की जानकारी प्राप्त कर यह सुनिश्चित करे कि स्कूल बढा कर फीस ना मांगे। साथ ही दल से जांच प्रतिवेदन भी मांगा गया है।

लगातार फीस जमा करने हेतु दबाव बना रहे स्कूल संचालक
मामले में हमारे प्रतिनिधि को कई अभिभावकों ने बताया कि बिरलाग्राम में संचालित होने वाले नामचिन स्कूल के प्रबंधन द्वारा लगातार फीस जमा करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के आॅनलाईन क्लासेस उपलब्ध करवा रहे हैं ऐसे में उनके द्वारा पुरी फीस की मांग की जा रही है तथ फीस जमा नहीं करने पर विद्यार्थीयों को स्कूल से बाहर कर देने की मौखिक धमकी भी दी जा रही है। बताया जाता है कि विद्यालय द्वारा ट्यूशन फीस में ही संपूर्ण फीस को जोड दिया गया है जिसके चलते ट्यूशन फीस ही पुरे माह की फीस के बराबर हो गई है। ऐसे में प्रशासन को जांच करना चाहिए कि वास्तविक ट्यूशन फीस एवं संपूर्ण माह की फीस पूर्व के वर्षो में किनती थी। उसके बाद ही अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन की दादागिरी से बचाया जा सकेगा।

उच्च न्यायालय ने भी सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश दिया है
कोरोना संक्रमण महामारी काल में वैसे ही देश के प्रत्येक अभिभावक की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। साथ ही शहर में 3500 ठेका श्रमिक बेरोजगार हुए है व अन्य निजी व्यवसाईयों को भी लाॅकडाउन के चलते बडा आर्थिक नुकसान हुआ है। बावजुद इसके बिना स्कूल गए ही विद्यार्थीयों से स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरे माह की स्कूल फीस मांगी जा रही है जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। ऐसे में नवागत एसडीएम श्री गोस्वामी द्वारा की जा रही कार्रवाई से अभिभावकों को उम्मीद जगी है।

इनका कहना है
एसडीएम साहब के निर्देश पर गठित दल द्वारा मंगलवार को शहर के चार विद्यालयों के प्रबंधन से मुलाकात कर चर्चा की गई है। उन्हें अवगत कराया गया है कि शासन के द्वारा महामारी के चलते सिर्फ ट्यूशन फीस लिए जाने के ही निर्देश दिए गए हैं ऐसे में वह विद्यार्थीयों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेवे। प्रबंधन के निर्णय से दो-तीन दिन में अवगत कराने को भी कहा गया है। जल्द ही उनकी मिटिंग बुलाकर फीस का निर्धारण कर दिया जावेगा।
राजेन्द्र गुहा, तहसीलदार, नागदा

नागदा - कोरोना संक्रमण से शहरवासियों के बचाव हेतु हर संभव प्रयास एसडीएम गोस्वामी द्वारा किये जा रहे मास्क जांच को लेकर टीम का हुआ गठन, अलग-अलग अधिकारियों को दी जिम्मेदारी



Nagda(mpnews24)।   अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी ने नागदा एसडीएम कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही शहर में लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने की पुरी तैयारी कर ली है। एसडीएम द्वारा प्रशासनिक स्तर पर टीमों का गठन प्रतिदिन शहर में मास्क चेकिंग किए जाने हेतु कई अधिकारियों को तैनात कर दिया है। प्रतिदिन एक अलग अधिकारी को नियुक्त किया गया है जिससे हर दिन नऐ अधिकारी के होने से कोई भी उन्हें पहचान भी नहीं पाऐगा तथा बिना मास्क लगाए शहर में घुमने पर जुर्माना कार्रवाई का सामना करना पडेगा। इसी प्रकार की तैयारीयों से ही शहर कोरोना संक्रमण से बच सकता है।
इन अधिकारियों को किया तैनात
सोमवार को अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गोस्वामी ने आदेश जारी कर नागदा शहर में मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने तथा सामूहिक एकत्रीकरण पर स्पाॅट फाईन हेतु नगर पालिका क्षेत्र के लिए कोरोना स्क्वाड दल का गठन किया जाकर जिन अधिकारियों की ड्यूटी कोरोना स्क्वाड दल के रूप में 6 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो प्रत्येक दो दिवस तक अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। जिन अधिकारियों को स्कवाॅड में शामिल किया गया है उनमें सीडीपीओ महिला बाल विकास विभाग मुकेश वर्मा, राजस्व निरीक्षक आरके मित्तल सोमवार से मंगलवार को शहर में घुमेंगे तथा स्पाॅट फाईन करेंगे। इसी प्रकार बुधवार-गुरूवार का दायित्व मंडल संयोजक आदिम जाति बीएल परमार, राजस्व निरीक्षक रतनलाल डामोर को सौंपा गया है। शुक्रवार-शनिवार को सहायक यंत्री पीडब्ल्यूडी अरूण दुबे, कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक नागेश दायमा को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
रविवार को तहसीलदार करेंगे स्पाॅट फाईन
इसी प्रकार प्रत्येक रविवार को जबकि व्यापारी संगठनों के आव्हान पर स्वेच्छिक लाॅकडाउन भी रहता है उक्त दिवस पर कार्यवाही के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार नागदा राजेन्द्र गुहा को शहर में स्पाॅट फाईन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सप्ताहभर दायित्व निभाने वाले विभिन्न अधिकारियों की माॅनिटरिंग की जिम्मेदारी भी तहसीलदार गुहार पर ही होगी। उन्हें प्रतिदिन की कार्रवाई से अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गोस्वामी को अवगत कराना होगा।
मंगलवार को का किया स्पाॅट फाईन
मंगलवार को एसडीएम द्वारा गठित दल में सम्मिलित अधिकारी श्री वर्मा एवं श्री मित्तल द्वारा नगर पालिका राजस्व विभाग की टीम के साथ बस स्टेण्ड पर दिन भर तैनात रहकर लगभग 81 लोगों का स्पाॅट फाईन किया जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था अथवा दुपहिया वाहन पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान नपा राजस्व विभाग के श्री मीणा, यातायात पुलिस अधिकारी एरन इक्का, मुकेश राठौड आदि भी उपस्थित थे।

नागदा - सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वाले युवक को नपाकर्मीयों ने दिया गुलाब का फूल कचरा गाडियों में ही कचरा डालने की समझाईश दी



Nagda(mpnews24)।   आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक लाने हेतु नगर पालिका द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशफाक खान के मार्गदर्शन में शुरूआत कर दी है। इसी कडी में रविवार को शहर के विभिन्न कचरा एकत्रितकरण स्थलों पर समुचित सफाई की गई वहीं सोमवार को कृष्णा जिनिंग परिसर जो कि कचरा स्थल के रूप में दिनों-दिन विकसित होता जा रहा था पर कचरा फेक रहे एक युवक को नपाकर्मीयों द्वारा रोका गया तथा उसे कचरा नहीं फेकने की समझाईश देते हुए गुलाब का फूल भी प्रदान किया गया।
नपाकर्मीयों ने कृष्णा जिनिंग फैक्ट्री परिसर में कचरा फेंकने वाले लक्ष्मीबाई मार्ग के समस्त व्यापारियों से भी अनुरोध किया है कि वह कचरे को व्यवस्थित रूप से नपा की कचरा गाडियों में ही डाले। जिससे की शहर को स्वच्छ रखा जा सके।
सोमवार को कचरा डालने वाले युवक के साथ गांधीगिरी करने वाले कर्मचारियों स्वच्छता सहायक निरीक्षक कुशल धौलपुरे, संदीप चैहान, यश सेन, लक्की सेन, रंजीत, महेश आदि ने शहर के समस्त नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वह शहर को स्वच्छ बनाऐ रखने में सहयोग करें तथा घर, दुकान के कचरे को नपा की कचरा गाडी में ही डाल कर सहयोग प्रदान करें।

नागदा - राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, जोशी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त



Nagda(mpnews24)।   भारत की प्रतिष्ठित साहित्यीक शैक्षणिक संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारीयों को नियुक्ति की घोषणा की है, जिसमें राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा जाधव (मुम्बई), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दक्षिण भारत के डॉ. शहाबुद्दीन शेख (पुणे), राष्ट्रीय उप-महासचिव श्रीमती रागिनी शर्मा (इन्दौर), राष्ट्रीय प्रवक्ता सुन्दरलाल जोशी ‘सूरज‘ (नागदा), राष्ट्रीय उपमहासचिव श्रीमती लता जोशी (मुम्बई) एवं राकेश छोकर को दिल्ली एनसीआर तथा उत्तर भारत राज्यों का प्रभारी एवं श्रीमती निक्की शर्मा (मुम्बई) को भी राष्ट्रीय सचिव, डॉ. भरत शेणकर अकोले को प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, श्रीमती आभा श्रीवास्तव (रायपुर) को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं डॉ. आशीष नायक (रायपुर), राष्ट्रीय सचिव तथा डॉ. ममता झा मुम्बई को भी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पूर्व नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, संरक्षकद्वय डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, हरेराम वाजपेयी, महासचिव डॉ. प्रभु चैधरी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश प्रभारी की सहमति से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिक्षक संचेतना सदस्यों एवं ईष्ट मित्रों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

नागदा - मास्क नहीं पहनने वालों पर प्रशासन ने की चालानी कार्रवाई



Nagda(mpnews24)।   कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सलोनी पटवा के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने सोमवार को बस स्टेण्ड पर मास्क नहीं पहने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान कई नागरिकों को मास्क पहनने की समझाईश भी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एकदम से उछाल आ गया है तथा प्रतिदिन 4-5 संक्रमित मरीज रोजाना जिला प्रशासन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में आ रहे है। ऐसे में स्थानिय प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्रीमती पटवा के अलवा नपा कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। यहाॅं कार्रवाई करते हुए नपा के दल ने दो दर्जन से अधिक लोगों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिसकर्मी मुकेश राठौड, नपा राजस्व अधिकारी श्री मीणा, उस्मान बेग, कैलाश मरमट आदि उपस्थित थे।

बाॅक्स
मास्क लगाने से हुआ चमत्कार - कहानी दो क्रूज शिप की

शहर के जाने-माने चिकित्सक एवं पूर्व मेडिकल आॅफिसर डाॅक्टर संजीव कुमरावत ने चर्चा में मास्क की उपयोगिता को एक कहानी के माध्यम से बताया। डाॅ. कुमरावत ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी पर नियंत्रण मास्क पहनने से होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी साधारण मास्क या गमछे या रुमाल का उपयोग करते है, हालांकि इस तरह के मास्क से हम कोरोना वायरस से पुरी तरह बच नही सकते है, क्योकि साधारण मास्क कोरोना वायरस को रोक नही पाता है परंतु यह साधारण मास्क कोरोनावाइरस की मात्रा (वाइरल लोड) को कम कर देता है। यही कोरोना वायरस की मात्रा यानि वाइरल लोड आपकी बिमारी की गंभीरता और ठीक होने के चांस को तय करता है।
डाॅ. कुमरावत ने बताया कि कोरोनावाइरस की कम मात्रा यानि कम इंफेक्शन यानि कम वायरस की ग्रोथ (मल्टीप्लीकेशन) यानि कम लक्षण (या कोई भी लक्षण नही, ए-सिम्टोमेटिक) यानि कम इम्युनिटी रिस्पांस मतलब कम खतरा। दुसरे शब्दों में कहें तो हल्के लक्षण के साथ आसानी से बिना खतरे के ठीक होना।

डाॅ. कुमरावत ने इसे और अधिक बेहतर तीरके से समझाते हुए कहा कि इसको हम कोविड पेनडेमिक के समय दो क्रूज शिप के रिफरेंस मे देखते है। पहला क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस जापान का था, इस शिप पर कोरोना का संक्रमण हुआ और शिप पर किसी ने भी मास्क नही पहना था परिणामस्वरूप 80 प्रतिशत मरीज सिम्पटोमेटिक यानि लक्षण वाले थे। दुसरा क्रूज शिप अर्जेंटीना का एंटार्टिका शिप था, इस शिप पर भी कोरोना वायरस का अटैक हुआ था परंतु शिप पर मौजुद सभी यात्रियों ने मास्क का उपयोग किया, परिणाम स्वरूप मात्र 20 प्रतिशत मरीज लक्षण वाले यानि सिम्पटोमेटिक थे. 80 प्रतिशत मरीज बिना लक्षण के थे जो आसानी से स्वस्थ्य हो गये। मतलब एक साधारण मास्क पहन कर आप अपनी जिंदगी खतरे से बचा सकते है।

डाॅ. कुमरावत ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि चुकिं कोराना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा वर्तमान समय में है ऐसे में मास्क पहने, दुरी बना कर रखे, बार बार हाथ धोये।

नागदा - शासन को विष्णुकुमार समाज सेवा स्मृति पुरस्कार देने के लिए चार वर्षों तक मापदण्डों के अनुरूप नहीं मिले चेहरे



Nagda(mpnews24)।   मध्यप्रदेश अनुसूुचित जाति कल्याण विभाग द्वारा विष्णुकुमार समाज सेवा सम्मान में दी जाने वाली एक लाख की सम्मान निधि पुरस्कार के लिए चार वर्षों तक मापदंडों के अनुरूप चेहरे नहीं मिल पाऐ। समाजसेवी विष्णु कुमार की स्मृति में अनुसूचित जाति समुदाय के क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों-समाजसेवी को पुस्कार दिया जाता है, जिसने परंपरागत तरीकों से हटकर संपूर्ण मप्र में नवाचार किया हो। पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां मांगी गई थी। आमंत्रित प्रविष्टियों में वर्ष 2012 से वर्ष 2015-16 में कोई भी आवेदक विचार योग्य नहीं पाया गया। पुरस्कार के लिए 16 मई 2016 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इस पुरस्कार के लिए आंमत्रित प्रविष्टियों को लेकर नागदा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता बंटू बोडाना चंद्रवंशी ने आयुक्त अनुसूचित जाति विकास, राजीव भवन श्यामला हिल्स भोपाल से जानकारियां मांगी थी जिसमें यह खुलासा हुआ है।

प्रत्येक वर्ष इस प्रकार मिली प्रविष्टियां
प्रमाणित अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2012-13 में 13 प्रविष्टियां, 2013-2014 में 10 प्रविष्टियां, 2014-15 में 07 तथा 2015-2016 में 27 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। इनमें विचार करने के लिए विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश पर जूरी की बैठक 20 मार्च 2017 को रखी गई थी। इन प्रमाणित अभिलेखों में यह भी बताया गया कि गठित जूरी में कुल 6 सदस्यों को शामिल किया गया था। जिसमें ज्ञानसिंह मंत्री आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अध्यक्ष थे। बतोैर सदस्य प्रमुख सचिव मप्र शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, रामसजीवन सेवानिवृत आईएएस भोपाल, विजय आनंद कुरिल सेवानिवृत आईएएस जबलपुर, गुलाब चंद रिछारिया, सरदार पटेल स्कूल के पास शहडोल एवं दीपाली रस्तोगी आयुक्त अनुसूचित जाति विकास मप्र को शामिल किया गया। बैठक में गुलाबचंद रिछारिया को छोडकर सभी उपस्थित हुए। इन अभिलेखों में खुलासा किया गया कि उक्त चार वर्षो के लिए कोई भी आवेदक विचार योग्य नहीं पाया गया। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्रालय के आरटीआई में प्रमाणित इस अभिलेख पर प्रमुख सचिव अशोक शाह मप्र शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, आयुक्त दीपाली रस्तोगी अनुसूचित जाति विकास, सेवा निवृत आई.ए.एस रामसजीवन एवं विजय आनंद सेवान निवृत के हस्ताक्षर है।

वर्ष 2015-16 के पुरस्कारों की दौड में शामिल थी नागदा एवं उज्जैन की प्रविष्ठि
प्राप्त जानकारी में वर्ष 2015-16 के उन आवेदकों की सूची भी संलग्र की गई, जो उक्त वर्ष के लिए पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे। कुल 27 नामों का खुलासा  किया गया। सूची के अनुसार अमित राय बैतूल, एमएस बिशोटिया ग्लवालियर, विजयसिंह जाटव मुरैना, केडी प्रजापति छतरपुर, डॉ ऋषि कुमार वनसोडे परासिया, पूजा चैधरी जबलपुर, उमेश यादव गढाकोटा, मुकेश टटवाल उज्जैन, फूलसिंह माथुर ग्वालियर, डॉ. धर्मेद्र कुमार सतनामी सतना, दुलीचंद राजोरिया क्षिप्रा देवास, राजेश गायकवाड़ बुरहानपुर, राजेश कटारे ग्वालियर, कल्लुराम जाटव पन्ना, लीलाधर रलोती हाटपिपलिया देवास, अंबाराम परमार नागदा, नाथुराम रातौरिया भिंड, स्वरूरूप चंदचाकरे बमनगांव भीला, रामदयाल शास्त्री ग्राम पाटन जबलपुर, महेश प्रसाद कटारे इटारसी, बालकराम ब्रम्हने सिवनी, हेमा गोगिया बुरहानपुर, राजू आठनेरे बैतूल, राहुल रंगारे भोपाल, श्यामलाल अहिरवार गांव सारसबगली दमोह, रामेश्वर शिंदे इंदौर एवं चैधरी रामनाथ अहिरवार दमोह के नाम दौड़ में शामिल थे।

बाॅक्स
क्यों दिया जाता है सम्मान

विष्णु कुमार अनुसूचित जाति समाज सेवा सम्मान मध्य प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों की निरूस्वार्थ सेवा के लिए व्यक्ति या स्वयंसेवी संस्था को श्अनुसूचित जाति कल्याण विभागश् द्वारा प्रदान किया जाता है। यह एक राज्य स्तरीय सम्मान है। इस राज्य स्तरीय सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपये की सम्मान निधि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। विष्णु कुमार अनुसूचित जाति समाज सेवा सम्मान किसी एक उपलब्धि के लिए न होकर अनुसूचित जाति के समग्र उत्थान के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन और असाधारण उपलब्धि के लिये प्रदान किया जाता है।

नागदा - पुरुषोत्तम मास कमला एकादशी पर ब्राह्मण युवाओं ने किया श्री सूक्त, विष्णु सहस्त्र नाम पाठ व इष्टदेव का अभिषेक



Nagda(mpnews24)।   सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण युवा संगठन के तत्वावधान में प्रकाशनगर स्थित समाज की धर्मशाला में इष्टदेव भगवान श्री गोविंद माधव व लड्डू गोपालजी का अभिषेक किया गया।


युवा अध्यक्ष नीलेश मेहता ने बताया पुरुषोत्तम मास एकादशी के पावन अवसर पर अभिषेक कर, श्री सूक्त व श्री विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ व अभिषेक किया गया। वरिष्ठ समाज जन व मातृशक्ति की उपस्थिति में युवा संगठन के पंडित अजय पण्ड्या एवं पण्डित दीपक रावल ने धार्मिक आयोजन सम्पन्न कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामचंद्र त्रिवेदी, सुभाष व्यास, चन्दनसिंह व्यास, घनश्याम दवे, चंद्रमोहन शर्मा, सतीश पाठक, राजकुमार जोशी, उमेश त्रिवेदी महिला मंडल अध्यक्ष सुधा मेहता, अभा औदिच्य महासभा महिला जिला अध्यक्ष निर्मला रावल, राधा व्यास, आशा पाठक आदि मातृशक्ति, युवा सदस्यगण हेमंत जोशी, दीपक पण्ड्या, अजय पण्ड्या, दीपक रावल, अभिषेक मेहता, मुकुन्द मेहता, निलेश मेहता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक सचिव पंडित अजय पण्ड्या ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को अति प्रिय है, इस माह में किये गए पुण्य कर्म का करोड़ो गुना फल प्राप्त होकर, ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यथाशक्ति पूण्य कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर आभार युवा हेमंत जोशी ने माना।